30 दिन में बिल्डरों को गठित करनी होंगीं, शिकायत निवारण सेल

उत्तराखंड :(देहरादून ),2(मई ),2025, (शुक्रवार )! अब सभी बिल्डरों को रियल एस्टेट से जुड़ी गतिमान परियोजनाओ में शिकायत निवारण सेल का गठन करना होंगा ताकि फ्लैट और कॉमर्शिययाल स्पेस खरीददारों को किसी भी शिकायत के लिए रेरा में वाद करने से पूर्व त्वरित समाधान का विकल्प दिया जा सकें इस सम्बन्ध में रेरा सदस्य नरेश सी मठपाल ने आदेश जारी कर दिया है रेरा सदस्य नरेश सी मठपाल के आदेश अनुसार 25अप्रैल को हुई कार्यशाला में शिकायत निवारण सेल का गठन करने का निर्णय लिया था लिहाजा, अब इसका विधि वत आदेश जारी किया जा रहा है जिसमें कहा गया है कि एक माह के भीतर सभी बिल्डर /प्रमोटर सेल का गठन करना होंगा साथ ही 45दिन के भीतर सेल में नामित किए गए अधिकारीयों /प्रतिनिधियों का नाम, पद नाम, पता एवं सम्पर्क आदि का विवरण रेरा को अवश्यक रूप से देना होंगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *