(शरबत मामले का वीडियो 24 घंटे में हटाने का निर्देश )
नई दिल्ली :2(मई ),2025, (शुक्रवार )! दिल्ली हाई कोर्ट ने गुरुवार को कहा कि योग गुरु रामदेव किसी के नियंत्रण में नहीं है वह आपनी दुनिया में रहते है, न्यायलय ने रामदेव को रूह अफजा के निर्माता हमदर्द को निशाना बनाने वाले आपत्तिजनक वीडियो 24 घंटे के अंदर हटाने के निर्देश दिए न्यायमूर्ति अमित बंसल की पीठ ने रामदेव के अधिवक्ता से कहा कि पिछले आदेश के मद्देनज़र यह वीडियो और जो हलफनामा दाखिल किया है वह अवमानना के दायरे में आता है पीठ ने कहा कि वह नोटिस जारी कर रही है और रामदेव को पेश होना होंगा हमदर्द की तरफ से वरिष्ठ अधिवक्ता संदीप सेठी ने बताया कि यह वीडियो अवमानना का आरोप लगने के बाद बनाया गया है उन्होंने कहा कि एक दिन में ही इसे 8लाख 90हजार लोगों द्वारा देखा गया 85सौ लोगों ने इसे पंसद किया और 22सौ लोगों ने इस पर कमेंट (विचार ) किए पीठ द्वारा अवमानना कार्यवाही शुरू करने की चेतावनी दिए जाने के बाद रामदेव के अधिवक्ता ने अश्वसन दिया था कि आपत्तिजनक सामग्री को 24घंटे के भीतर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म समेत अन्य मीडिया प्लेटफार्म से इसे हटा दिया जाएगा
