आफत :आंधी और वर्षा से तीन राज्यों के 17लोगों की मौत

आफत :आंधी और वर्षा से तीन राज्यों के 17 लोगों की मौत

नई दिल्ली :3(मई ),2025, (शनिवार )! दिल्ली एन सी आर सहित उत्तर भारत में शुक्रवार सुबह अचानक मूसलाधार बारिश और आंधी ने दस्तक दी इससे मौसम तों सुहाना हुआ, परन्तु जीवन अस्त व्यस्त हो गया दिल्ली, यू पी, झारखण्ड में वर्षा जनित हादसों के कारण 17 लोगों की मौत हो गईं राजधानी दिल्ली में 98स्थानों में वृक्ष गिरने की सूचना मिली, जबकि 180 स्थानों पर जल भराव हुआ राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह वर्षा आंधी से द्वारका के जाफरपुर में कमरे पर वृक्ष गिरने से एक ही परिवार के चार लोग काल का ग्रास बने, जबकि एक घायल है मृतकों में माँ और तीन बच्चे शामिल है सफदरजंग एंक्लेव में निर्माणाधीन ईमारत में करंट लगने से मजदूर की मृत्यु हो गईं छावला में दिवार गिरने से तीन लोग घायल हो गए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *