उत्तराखंड में 12वीं तक छात्र /छात्राओं को कॉपीया निशुल्क मिलेंगी

उत्तराखंड :देहरादून,16(अप्रैल ),2025, (बुधवार )! प्रदेश में कक्षा एक से 12वीं तक की पढ़ाई करने वाले सरकारी विद्यालयों में शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्र /छात्राएं को कॉपीया निशुल्क मिलेंगी सरकार की इस योजना का लाभ राज्य के 10 लाख से अधिक बच्चे लाभान्वित होंगे राज्य में सरकारी स्कूलों में बच्चों को किताबें और ड्रेस निशुल्क मिलती है, लेकिन अब बच्चों को कॉपीया भी निशुल्क मिलेंगी इस प्रस्ताव को कैबिनेट के द्वारा आपनी मंजूरी (स्वीकृति ) दें दी है सचिवालय में कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए सचिव शैलेश बगोली ने बताया कि राज्य में इसी सत्र से कक्षा एक से 12वीं तक के बच्चों को निशुल्क कॉपी देने का निर्णय लिया गया है उन्होंने बताया की कक्षा एक से दो तक के बच्चों को एक कॉपी, कक्षा तीन से पांच तक के बच्चों को तीन कॉपी, कक्षा छह से आठ तक के बच्चों को पांच कॉपी और कक्षा नौ से 12वीं तक के बच्चों को पांच कॉपीया निशुल्क दी जाएंगी सचिव बगोली ने बताया कि सरकार की और से बच्चों के खातों में डी बी टी  के माध्यम से धनराशि दी जाएंगी और फिर अभिभावकों द्वारा कॉपीयों की खरीद की जाएंगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *