देहरादून के चकखू वाला में श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ का छठा दिन: आचार्य सुनील ममगाईं ने ज्ञान, विज्ञान और जीवन-मृत्यु पर दिया दिव्य प्रवचन
उत्तराखंड,देहरादून, 7 अक्टूबर 2026 (बुधवार)*
देहरादून के चकखूवाला क्षेत्र में चल रहे साप्ताहिक श्रीमद् भागवत ज्ञान कथा यज्ञ के छठे दिन बुधवार को श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। परम पूज्य आचार्य सुनील ममगाईं जी महाराज ने छठे दिन की कथा में भागवत में निहित ज्ञान-विज्ञान और जीवन-मृत्यु के गूढ़ रहस्यों पर विस्तार से विचार व्यक्त किए।
आचार्य जी ने कहा कि श्रीमद् भागवत केवल कथा नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला है। उन्होंने बताया कि मृत्यु शरीर की होती है, आत्मा की नहीं। जो व्यक्ति भागवत के ज्ञान को जीवन में उतार लेता है, वह जीवन और मृत्यु दोनों के भय से मुक्त हो जाता है। विज्ञान जहां शरीर को समझाता है, वहीं भागवत आत्मा को समझाती है।
आयोजन समिति ने बताया कि 8 अक्टूबर 2026 (गुरुवार) को श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का विधि-विधान के साथ समापन होगा। समापन के उपरांत दोपहर 12:30 बजे विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा*, जिसमें सभी श्रद्धालुओं से प्रसाद ग्रहण करने की अपील की गई है।
इस पावन अवसर पर अरुण शाह, दीपा शाह, रवि शर्मा, मीना शर्मा, भागीरथ ध्यानी, सुरेंद्र बडोनी, चन्द्र मोहन अरोड़ा, सतीश कपूर, हरीश नारंग, पार्षद अर्जुन सोनकर, कैलाश अग्रवाल, अनिल चटर्जी सहित क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।