उत्तराखंड :देहरादून,15(अप्रैल )2025, (मंगलवार )! प्रदेश में अब सांस्कृतिक दलों का जिला स्तर से अनुबंध किया जाएगा शासन द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किया है सचिव युगल किशोर पंत ने जारी आदेश में कहा, प्रदेश में लोक कलाकारों के हितों के ध्यानार्थ में रखते हुए सांस्कृतिक दलों को अनुबंधित करने संबंधी कार्य कार्य जिला स्तर से किए जायेंगे इसके लिए जिलाधिकारी संस्कृति में अभिरूचि रखने वाले अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित करेंगे नामित नोडल अधिकारी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आवंटन रोस्टर के अनुसार निर्धारित करेंगे
