हादसा – नौगांव में यमुना में गिरी पिकअप,तीन का बनी काल

हादसा -नौगांव में यमुना में गिरी पिकअप,तीन का बनी काल

नौ गांव (उत्तर काशी ),15(अप्रैल ),2025, (मंगलवार )! यमनोत्री हाई वें पर चामी के निकट एक पिकअप वाहन खाई में गिरने के बाद यमुना नदी में समाहित हो गया इस हादसे में तीन लोग काल का ग्रास बने पुलिस व एस डी आर एफ ने शवों को बहार निकाला सोमवार सुबह एक पिक अप वाहन दुकानों का सामान लेकर विकासनगर से मोरी जाने के लिए रवाना हुआ था नौ गांव के चामी के निकट पहुंचते ही वाहन अनियंत्रित होकर करीब 100मीटर खाई में गिरने के बाद यमुना में डूब गया जानकारी मिलने पर डामटा सहित नौ गांव चौकी पुलिस और एस डी आर एफ की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंच कर बचाव अभियान चलाकर वाहन में फसे तीन लोगों को बहार निकाला गया लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी घटना में मृत वाहन चालक नौशाद (25), प्रवीण जैन (45), अजय शाह (30) जीवन गढ़ विकासनगर के निवासी थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *