कल हनुमान जयंती में चखुवाला में शिव राम मंदिर में श्री हनुमान जी की मूर्ति की स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम और कलश यात्रा निकाल कर, भंडारे का वितरण किया जाएगा ——अरुण शाह अध्यक्ष मंदिर समिति
देहरादून,11अप्रैल,2025, (शुक्रवार ) आज चखुवाला शिव राम मंदिर अध्यक्ष अरुण शाह ने जानकारी देते हुए बताया की कि कल दिनाँक 12अप्रैल शनिवार को 9:30बजे मंदिर परिसर से चखुवाला परिक्षेत्र में कुमार चौक, पी एंन टी कालोनी से कलश यात्रा का समापन शिव राम मंदिर में होंगा वहीं 11अप्रैल से जारी रामायण पाठ का समापन किया जाएगा इसके उपरांत हलवा प्रसाद का वितरण कर उसके ततपश्चात भंडारे का आयोजन किया जा रहा है इस अवसर पर रवि शर्मा, मीना शर्मा, भगीरथ ध्यानी, संदीप बहुगुणा, संदीप गुप्ता, कृष्ण गोपाल वर्मा, सतीश कपूर, हरीश नारंग, सौरव डोभाल, चंद्र मोहन अरोड़ा, अमित वर्मा आदि मौजूद थे