देहरादून,11अप्रैल,2025, (शुक्रवार )!28 फरवरी 2025 को बिजली नियामक आयोग की सुनवाई मे सभी मौजूद लोगों ने उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन के प्रस्तावित बिजली दरों मे वृद्धि का विरोध किया था, लेकिन नियामक आयोग ने उसकी ओर ध्यान नही दिया जिसके परिणाम स्वरूप आज बिजली दरों मे वृद्धि की घोषणा करदी जो न्यायोचित नही दो दिन मे महंगाई की दूसरी मार,पहले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम मे वृद्धि।जिन उत्पादों पर सरकार का ही नियंत्र वह ही महंगे तो निजी लोगों के उत्पादों मे वृद्धि पर रोक की उम्मीद बेमानी ही है।हम इन मूल्य वृद्धियों का विरोध करते हैं और सरकार से मांग है कि इनको लागू न किया जाए।
यश वीर आर्य
संयोजक
जागरूक बनो आवाज उठाओ
