रोडवेज में मृतक आश्रितों की भर्ती की तैयारीयों को लेकर रास्ता हुआ साफ

उत्तराखंड :देहरादून,11(अप्रैल ),2025, (शुक्रवार )!  रोडवेज में 43 मृतक आश्रितों को नियुक्ति मिलने का रास्ता अब पूरी तरह साफ हो गया है सरकार ने गुरुवार को रोडवेज प्रबंधन को नियमानुसार नियुक्ति देने के आदेश दिये है रोडवेज के कर्मचारी संगठनों ने इसके लिए सरकार का विशेष आभार जताया है रोड वेज में 43 मृतक आश्रित बीते कई वर्षों से नियुक्ति देने की माँग कर रहें थे रोडवेज में सीधी भर्ती पर रोक लगी होने के कारण इन्हे नौकरी नहीं मिल पा रही थी इसे लेकर आश्रित और कर्मचारी यूनियनो के द्वारा दवाब बनाया तो प्रबंधन ने शासन से मार्गदर्शन माँगा था इस पर अपर सचिव रीना जोशी ने गुरुवार को रोडवेज के प्रबंध निर्देशक को नियमानुसार नियुक्ति की कार्यवाही के आदेश दें दिए प्रदेश सरकार की हरी झंडी मिलने के बाद अब मृतक आश्रितों को नौकरी की आस जग के आपनी नियुक्ति की मुराद पूरी होने की खुशी जाग गईं है रोडवेज कर्मचारी संगठनों ने इसके लिये सरकार का आभार जताते हुए इसे अपने संघर्ष का परिणाम बताया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *