उत्तराखंड :देहरादून 30(मार्च )2025, (रविवार )! मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बी वी आर सी पुरषोत्तम ने सभी राजनितिक दलों से अनुरोध किया है कि वें सात दिनों के भीतर बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करें उन्होंने दलों के साथ बैठक में भारतीय निर्वाचन आयोग के दिशा -निर्देशों की जानकारी साँझा की शनिवार कों सचिवालय में हुई बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनितिक दलों के सामने भारतके संविधान, लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम व निर्वाचनों का संचालन नियम सहित विभिन्न प्रावधानों के बारे में विस्तृत प्रस्तुति करण दिया उन्होंने कहा कि दलों की और बी एल ए की नियुक्ति करने से दलों एवं निर्वाचन विभाग के मध्य निरंतर समन्वय स्थापित रहेंगा पोलिंग बूथ के अंतर्गत पात्र नागरिकों मतदाताओं की साहयता एवं मार्गदर्शन किया जा सकेगा इसके लिए राजनितिक दलों कों निर्धारित फॉर्मेट में जानकारी भर कर सभी बी एल ए की जानकारी आयोग कों उपलब्ध करानी होंगीं बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदडे ने बताया कि राजनितिक दलों की ओर से बी एल ए की तैनाती के बाद बी एल ओं के साथ पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान वोटर लिस्ट की शुद्धता के साथ ही ओर पारदर्शिता के साथ कार्य होंगा बी एल ए एक अहर्ता तिथि में बी एल ओं कों 10 फार्म भेज सकते है जिसमें मतदाता का नाम शामिल करने, नाम हटाने एवं अन्य प्रविष्टिया शामिल रहेंगी बैठक में उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, मुक्ता मिश्र, साहयक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास सहित भारतीय जनता पार्टी से संजीव विज, इंडियन नेशनल कांग्रेस से गिरिराज हिंद वाल, दिनेश सिंह, बहु जन समाज पार्टी से दिग्विजय सिंह, आम आदमी पार्टी से सी पी सिंह उपस्थित रहें i
