उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी के दिल्ली दौरे से, मंत्री पद की चर्चाएं हुई तेज, किसके हाथ आयेगी मंत्री पद और कौन होंगा मायूस?

उत्तराखंड : देहरादून,19(मार्च )2025, (बुधवार )! मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मंगलवार कों दिल्ली रवाना होने के साथ ही सियासी हलकों में कैबिनेट विस्तार की चर्चाएं गरमा गईं संभावना है कि मुख्यमंत्री दिल्ली में पार्टी हाई कमान के साथ संभावित मंत्रियो के नाम कों लेकर विचार विमर्श कर सकते है मुख्यमंत्री धामी मंगलवार कों आपने परिवार के साथ दिल्ली गए फिलहाल उनका गुरुवार कों देहरादून वापसी का कार्यक्रम तय है माना जा रहा है कि आपने दिल्ली दौरे के दौरान वें कैबिनेट विस्तार कों लेकर केंद्रीय ग्रह मंत्री अमित शाह व पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों से मुलाक़ात कर सकते है उधर संसद सत्र चलने के कारण उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष और राज्य सभा सांसद महेंद्र भट्ट पहले ही दिल्ली में मौजूद है वहीं धामी मंत्री मंडल में पाँच पद खाली चल रहें है वहीं दरअसल उत्तराखंड विधानसभा में बजट सत्र के दौरान विवादित टिपणी के चलते संसदीय कार्यमंत्री प्रेम चंद अग्रवाल कों इस्तीफा देना पड़ा था ऐसे में धामी कैबिनेट में खाली चल रहें पदों कि संख्या 5हो गईं है सूत्रों के अनुसार, मार्च, अप्रैल में धामी कैबिनेट का विस्तार किया जा सकता है चर्चा यह भी है कि नये चेहरों के ऐलान के साथ एक दों मंत्रियो कों जिम्मेदारी से विमुक्त भी किया जा सकता है ऐसे में मंत्रियो की धड़कने बड़ी हुई है कई मंत्री और विधायक भी दिल्ली पहुंचने की चर्चाएं है हालांकि बातया यह जा रहा है की सभी केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे की शादी समारोह में शामिल होने गए है परन्तु कैबिनेट विस्तार के लिए सभी जोर आजमाइश में लगे हुए है खैर ये भविष्य के गर्त में है कि आखिर कैबिनेट विस्तार में किसके हाथ मंत्री पद लगता है, और कौन मायूस? फिलहाल सभी आपनी कोशिस में लगे हुए है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *