सिचाई विभाग के 99 वर्ष वाली लीज भूमि रेस कोर्स की बेश क़ीमती भूमि में एक स्कूल, श्री गुरु नानक महिला इंटर कॉलेज की लीज कों एकाएक ख़त्म कर दिया जाता है, वहीं श्री सनातन धर्म स्कूल बन्नू रेस कोर्स कों दी गईं भूमि पर कार्यवाही ना होने कों लेकर सर्वत्र चर्चाएं गरमाई?

उत्तराखंड : देहरादून,19(मार्च ),2025, (बुधवार )!  उत्तराखंड की अस्थाई राजधानी देहरादून के बीच स्थित रेस कोर्स में आज कल सर्वत्र चर्चाएं गरमाई हुई है की कि राज्य सरकार के द्वारा सिचाई विभाग की रेस कोर्स स्थित भूमि जो की 99 वर्षों के लिए लीज पर दी गईं थी उसके एक हिस्से कों जो श्री गुरु नानक महिला इंटर कॉलेज की भूमि एका एक सिचाई विभाग द्वारा लीज ख़त्म कर दी वहीं उसके सामने वाले श्री सनातन धर्म बन्नू स्कूल की लीज भूमि पर कोई कार्यवाही ना होने कों लेकर चर्चाएं छिड़ी हुई है जब की दोनों कों सिचाई विभाग की तरफ से सामान नियम ( अनुबंध )किए गए इसको लेकर चर्चाएं गर्म है वहीं श्री सनातन धर्म बन्नू स्कूल द्वारा भी स्कूल के बच्चों के प्ले ग्राउंड के स्थान पर शादी विवाह, मेले जैसे आयोजन किये जा रहें है और लगातर सिचाई विभाग के नियमों (अनुबंधो ) कों अनदेखा किया जा रहा है एक तरफ राज्य में सामान नागरिक सहिता लागू की जाती है, तो फिर क्यों एक से छिना, दूसरे पर कोई कार्यवाही ना होना भी चर्चा का विषय बना हुआ है वहीँ इन स्कूल प्रबंधको द्वारा लीज भूमि पर शादी, विवाह, मेले जैसे आयोजनों में करोड़ों रुपए कमा कर भी ना इनकम टैक्स भरना, ना इनकम टैक्स विभाग द्वारा कार्यवाही ना करना भी चर्चा का विषय बना हुआ है और दूसरी तरफ सरकार, सरकारी राजस्व कों बड़ा ने की बात करती है पर इन कुछ विद्यालय द्वारा करोड़ की राशि विवाह, मेले आदि से कमाई जाती रही है और अब भी कमाई जा रही है, परन्तु सरकार कों इनकम टैक्स के रूप में एक चवनी भी प्राप्त ना होना समझ से पड़े है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *