मतदाता पहचान पत्र कों भी आधार से जोड़ा जाएगा

नई दिल्ली :19(मार्च ),2025, (बुधवार )! मतदाता सूची में फर्जी वोटर होने के आरोपों का सामना कर रहें निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता पहचान पत्र कों आधार कार्ड से जोड़ने (लिंक ) का निर्णय लिया है मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की अगुवाई में मंगल वार कों केंद्रीय ग्रह सचिव, भारतीय विशिष्ट पहचान प्रधिकरण (यू आई डी ए आई ) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के साथ हुई बैठक में ये निर्णय लिया गया निर्वाचन आयोग ने कहा, वोटर आई डी कों आधार से जोड़ने की प्रक्रिया में संविधान के अनुच्छेद 326 व जन प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 के प्रावधानों का अनुपालन सख्ती के साथ सुनिश्चित किया जाएगा इस मामले में सर्वोच्च न्यायलय के फैसले का भी अक्षरांश पालन किया जायेगा सर्वोच्च न्यायलय के एक फैसले के मुताबिक, निर्वाचन आयोग ने इस बात पर जोर दिया कि आधार केवल पहचान के रूप में कार्य करता है, नागरिकता के लिए नहीं चुनाव आयोग ने कहाँ कि वोटर कार्ड कों आधार से जोड़ने के मुद्दे पर जल्द ही यू आई डी ए आई और निर्वाचन आयोग के विशेषज्ञओं के बीच तकनिकी परामर्श शुरू होंगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *