देहरादून /विकासनगर,15(अप्रैल ),2025(मंगलवार )!आज उत्तराखंड मैदानी मंच के प्रतिनिधि मंडल ने विकासनगर क्षेत्राधिकारी से मिलकर चकराता क्षेत्र में एक दलित लड़की के साथ हुए रेप मामले में तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग एक पत्र द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के नाम क्षेत्राधिकारी से मिलकर की गई।
मंच के संस्थापक लालसिंह गुर्जर ने कहा कि इस तरह की घटनाएं देवभूमि उत्तराखंड के माथे पर कलंक जैसी हैं, इसलिए पुलिस को ऐसे शैतानों को पकड़ कर जल्द से जल्द जेल भेजना चाहिए और कड़ी से कड़ी सजा दिलानी चाहिए क्योंकि ऐसी घटनाओं से प्रदेश का नाम भी खराब होता है।
सुशील सैनी ने कहा कि ऐसी घटनाएं बहुत विचलित करती हैं और समाज में ऐसी मानसिकता वाले शैतान की कतई नहीं है जैसे हमने एक विडियो के माध्यम से देखा है कि हमारे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जी ने बताया कि उस पर मुकदमा दर्ज हो गया है और बहुत जल्द गिरफ्तार कर जेल भी भेजेंगे।
वहीं रीना गोयल और नलिनी तनेजा ने भी क्षेत्राधिकारी महोदया से विशेष आग्रह करते हुए कहा कि इस तरह के कुंठित मानसिकता वाले शिक्षक के नाम पर कलंक लोगों की जगह एक दिन भी समाज में नहीं होनी चाहिए इनकी असली जगह जेल ही होनी चाहिए, वहीं क्षेत्राधिकारी महोदया ने भी पूरा आश्वासन दिया है कि हम बहुत जल्द उसको पकड़ कर जेल भेजा जाएगा पुलिस लगातार उसकी धड़ पकड़ के लिए लगी हुई है।
प्रतिनिधि मंडल में शामिल हुए – लाल सिंह गुर्जर जी,रीना गोयल जी, नलिनी तनेजा जी, सुशील सैनी, आदेश गुप्ता, आशीष भारद्वाज आदि
