प्रदेश में पिरूल से रोजगार का साधन मिलेगा और वनाअग्नि की घटनाएं भी होंगीं कम —–निशांत

उत्तराखंड :देहरादून,6(अप्रैल ),2025, (रविवार ),!अपर प्रमुख वन सरक्षक निशांत वर्मा ने वन मुख्यालय में पिरुल एकत्रिकरण एवं ब्रिकेट्स यूनिटो की स्थापना के लिए समीक्षा बैठक ली बैठक में उन्होंने कहा, पिरुल के एकत्रिकरण से जहाँ लोगों कों रोजगार के साधन मिलेंगे व उन्हें रोजगार प्राप्त होंगा, वहीं इससे वनाअग्नि की घटनाओं में भी कमी आयेगी अपर प्रमुख वन सरक्षक ने कहा, वनाअग्नि की घटनाओं कों कम करने के उद्देश्य से इसके लिए पिरुल कों ज्यादा से ज्यादा संख्या में एकत्र किया जाए उन्होंने बताया कि राज्य में वर्तमान में पाँच ब्रिकेट्स यूनिटों की स्थापना की गईं है जबकि अन्य यूनिटों के स्थापना की कार्यवाही गतिमान है इसके आलावा अल्मोड़ा वन प्रभाग की ओर से तीन एवं चंपावत वन प्रभाग ने एक उद्यमी के साथ चीड़ पिरुल के लिए एम ओं यू किया है प्रभागीय वनाधिकारी, महिला, युवा मंगल दल, स्वय साहयता समहू, वन पंचायत सदस्यों से पिरुल एकत्रिकरण कराकर स्थापित यूनिटों कों इसे उपलब्ध कराया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *