उत्तराखंड तक महसूस किये गए भूकंप के झटके

उत्तराखंड :देहरादून,5(अप्रैल ),2025, (शनिवार )! नेपाल में शुक्रवार देर शाम कों आये भूकंप के झटके उत्तराखंड तक महसूस किये गए हालांकि उत्तराखंड में इससे जान माल के नुकसान की कोई सूचना खबर नहीं है नेपाल में रिक्टर पैमाने पर भूकंप पाँच मैगनीटूयूड दर्ज की गईं है कमाऊ मंडल से गढ़वाल तक लोगों ने भूकंप की हल चल कों महसूस किया इसके बाद भूकंप से जुड़े सन्देश सोशल मीडिया में प्रसारित होने लगे वाडिया हिमालय भू विज्ञान संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ नरेश कुमार ने बताया, शाम 7:52 बजे आया, भूकंप मध्य तीव्रता वाला था इसका केंद्र पिथौरागढ़ से 197 किलोमीटर दूर पश्चिमी नेपाल में उच्च हिमालय क्षेत्र में था उत्तराखंड के हिमालय क्षेत्र में 1999में चमोली व 1991में उत्तरकाशी में इसी प्रकृति का भूकंप आया था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *