चारधाम यात्रा के लिए अब ऑफलाइन पंजीकरण कों अब कतई ओटीपी आवश्यक नहीं

उत्तराखंड :ऋषिकेश,6(अप्रैल ),2025, (रविवार )! चारधाम यात्रा के लिए आधार प्रमाणित ऑफलाइन पंजीकरण के दौरान वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी ) अनिवार्य नहीं होंगा तीर्थयात्रियों के दल से कोई भी सदस्य सभी का पंजीकरण करा सकेगा 28अप्रैल से पंजीकरण केंद्र में पंजीकरण सुचारु हो जाएगा ये निर्णय शनिवार कों गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित हुई समीक्षा बैठक में लिया गया हरिद्वार में 20, विकासनगर में 15, ऋषिकेश में 30, रजिस्ट्रेशन काउंटर खोलने के निर्देश भी कमिश्नर द्वारा दिए गए पर्वतीय जिलों में पंजीकरण काउंटर खोले जा रहें है गढ़वाल कमिश्नर ने बताया कि 20मार्च से अब तक 13लाख से अधिक तीर्थयात्री ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा चुके है इनमे 16,500 यात्रियों ने निजि वाहनों से यात्रा की जानकारी दी है 25अप्रैल तक मार्गो की स्थिति सुधारने के निर्देश भी दिए आठ अप्रैल कों उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी यात्रा व्यस्थाओं की फाइनल बैठक लेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *