RURAL CRICKET TALENT HUNT FOR NATIONAL CHAMPIONSHIP 2026-27 NAT के ट्रायल्स सम्पन्न*

 

 

उत्तराखंड,विकासनगर, देहरादून, 6 सितम्बर 2026,

 

इंडियन यूथ स्पोर्ट्स (ग्रामीण सर्वकल्याण समिति, देहरादून) के तत्वाधान में *Rural Cricket Talent Hunt for National Championship 2026-27* के तहत प्रथम चरण के ट्रायल्स का आयोजन आज दिनांक 06 सितम्बर 2026 को किया गया।

 

यह ट्रायल *ब्रदर्स एकेडमी, विकासनगर स्थित SGRR स्कूल कैम्पस* में आयोजित हुआ, जिसमें *जौनसार-बावर, कालसी और विकासनगर क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के लगभग 100 अंडर-16 (U-16) खिलाड़ियों* ने भाग लिया। ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में क्रिकेट के प्रति जबरदस्त उत्साह और जोश देखने को मिला। सभी चयनित खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे।

 

संस्था का मुख्य लक्ष्य *”Our Mission – Village Ground to National Glory”* है, जिसके तहत ग्रामीण प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच तक पहुँचाने का प्रयास किया जा रहा है।

 

ट्रायल के दौरान संस्था के *अध्यक्ष, सीनियर कोच जितेन्द्र कौशिक, दिनेश चंदेल, आदित्य, सुमित सहित अन्य चयनकर्ताओं* की उपस्थिति रही। चयनकर्ताओं ने बताया कि विकासनगर क्षेत्र के बच्चों में क्रिकेट के प्रति विशेष रुझान है और यहाँ अपार प्रतिभा है।

 

*आगामी ट्रायल्स का कार्यक्रम:*

संस्था द्वारा अगले ट्रायल्स *13 सितम्बर को देहरादून और हरिद्वार* में तथा *20 सितम्बर को श्रीनगर और उत्तरकाशी* में आयोजित किये जायेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *