छात्राओं को वितरित किये ट्रैक सूट
देहरादून,19 (फरवरी )2025, (बुध वार )!
मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन जैन प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती मधु जैन उत्तराखंड समाज कल्याण विभाग के उपाध्यक्ष ई0 विश्वंभर नाथ बजाज ने तिलक रोड स्थित श्री महावीर जैन कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में जाकर छात्राओं को दानदाताओं के सहयोग से प्राप्त ट्रैकसूट वितरित किये तथा बच्चों को देश का भविष्य बताते हुए उनको प्रेरणा देते हुए कहा कि प्रसन्नता की बात है कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दिए गए नारे के अनुसार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को ध्यान में रखते हुए अब तो केवल नगरों में नहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी लड़कियों की शिक्षा का विशेष रूप से महत्व समझा जा रहा है सभी जानते और समझते हैं कि देश और समाज में बच्चों का भविष्य उज्जवल बनाने में महिलाओं की भूमिका पुरुषों की अपेक्षा अधिक महत्व रखती है हर्ष कि बात है कि महिलाओं की शिक्षा पर अधिक ध्यान नहीं दिया जाता था परंतु अब समाज में परिवर्तन आया है अब तो न केवल नगरीय क्षेत्र में अपितु ग्रामीण क्षेत्रों में भी लड़कियों की शिक्षा पर ध्यान दिया जाता है जितना लड़कों की शिक्षा पर और यह भी सच्चाई है कि किसी भी देश की इकाई परिवार है और परिवार में बच्चों को शिक्षित एवं संस्कारवान बनाने में पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं की अधिक होती है और विशेष कर मोदी जी द्वारा दिए गए नारे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को ध्यान में रखते हुए लड़कियों को पढ़ने पढ़ाने में वातावरण सकारात्मक बन चुका है
ई विश्वंभर नाथ बजाज उपाध्यक्ष
वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद
समाज कल्याण विभाग उत्तराखंड शासन