उत्तराखंड, देहरादून, 30मई,2026, हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड पत्रकार माहसंघ द्वारा आई आर डी टी, सभागार सर्वे चौक में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें वर्तमान परिपेक्ष्य में पत्रकारिता का बदलता स्वरूप विषय में वक्ताओं ने आपने विचार मंच में सांझा किए जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष बीना उपाध्याय ने कहा वर्तमान समय में पत्रकारिता का स्वरूप बदल चुका हैं, आज डिजिटल के दौर में पत्रकारिता का तरीका बदल चुका हैं, अब विचारों के बिना प्रेस विज्ञप्ति को या अन्य तरीकों से बिना पढ़े लिखें ही न्यूज समाचार लगा देते हैं वे भी बिना तथ्य जाने जो कि उचित नहीं हैं। जिलाध्यक्ष कैलाश सेमवाल ने कहा कि तकनीक का ज्ञान होना भी बहुत जरूरी है और तकनीक का उपयोग समय के साथ अपना स्वरूप बदलता रहता हैं,परंतु मौलिकता नहीं खोनी चाहिए । वहीं कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई इसके बाद हंसा नृत्य ग्रुप द्वारा सरस्वती वंदना पर अपनी प्रस्तुति दी । उत्तराखंड पत्रकार माहसंघ के प्रदेश महामंत्री कृपाल सिंह बिष्ट ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि ये दिन हिंदी पत्रकारिता दिवस अपनी जिम्मेदारी से समाज व राष्ट्र की आवाज को उठाने का कार्य किया हैं और पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और पत्रकारिता का ये दौर बहुत चुनौतीपूर्ण हो गया हैं और संगठन लगातार पत्रकारों की आवाज को निरंतर उठाता रहता हैं, और आगे भी संगठन निरंतर पत्रकारों की आवाज को और बुलंद करेगा।1 मई 2018को संगठन का निर्माण किया गया। और सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर योगदान कर रहा हैं। और कार्यक्रम में आए हुए मुख्य अतिथियों को मोमेंटो दे कर सम्मानित किया गया। वहीं समाजसेवी व मुख्यातिथि डॉ डी एस मान ने बताया कि आजादी के आंदोलन में भी पत्रकारिता का योगदान था और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी भी कहते थे कि पत्रकार ही उनके आंदोलन और विचारों को आगे बढ़ाता था चूंकि पत्रकार समाज का दर्पण है। वहीं अतिथि उपेंद्र थापली ने कहा कि लोकतंत्र का प्रहरी है पत्रकार जो विपरीत स्थितियों में भी चुनौतीपूर्ण कार्य करता हैं। वहीं प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजय राणा जी भी अतिथि के रूप में मौजूद रहे और उन्होंने कहा कि आजकल के दौर में सोशल मीडिया ने कुछ हद तक मीडिया की छवि को भी प्रभावित कर रहा हैं जबकि मीडिया एक पक्षीय खबरें नहीं लिखता हैं वह दोनों पक्षों की खबरों को स्थान देता हैं यहीं पत्रकारिता है। वहीं पत्रकारिता जन जन की आवाज है और विश्वास है। हिम की लहर के संपादक सुशील चमोली को भी सम्मानित किया गया। सेवा भारत के संपादक व पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव मैथ्यू को भी सम्मानित किया गया। अनंत ज्योति की संपादक टीना को भी सम्मानित किया गया। आकाश ज्ञान वाटिका के संपादक घनश्याम जोशी को भी सम्मानित किया गया। व अन्य गणमान्य पत्रकारों को सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष निकसित सकलानी ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पत्रकारों के हितों के लिए संगठन संकल्पशील है, और आगे भी बढ़ चढ़ कर कार्य करता रहेगा। इस अवसर पर राकेश शर्मा, राकेश भट्ट, हेमंत शर्मा, दीपक गुसाई, नरेंद्र सेठी, भारत चौहान, आदि मौजूद रहे।
