बैठक में गढ़वाल मंडल के हरिद्वार देहरादून पौड़ी टिहरी आदि जिलों से भी पदाधिकारी पहुंचे और सब ने अपनी-अपनी रिपोर्ट प्रदेश प्रभारी को सौंपी और अपनी अपनी बात भी प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी के सामने रखी।
प्रदेश प्रभारी गौरी प्रसाद उपासक जी ने पूरे मंडल से आए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की हमें समाज को आर्थिक राजनीतिक और सामाजिक आजादी दिलाने के लिए काम करना है और अपने नेता चंद्रशेखर आजाद के हाथों को मजबूत करना है मान्यवर साहब काशीराम जी के सपनों को पूरा करना है इसलिए हमें बहुत ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है
प्रदेश अध्यक्ष लेखराज गौतम जी ने कहा हमारी आजाद समाज पार्टी उत्तराखंड प्रदेश में बहुत मजबूती के साथ 2027 का चुनाव लड़ेगी और हमारी कोशिश रहेगी की हमारे बगैर उत्तराखंड में सरकार नहीं बनेगी वह हम हर जिले हर विधानसभा में पहुंचकर संगठन की मजबूती के लिए काम कर रहे हैं और तेजी से आगे भी काम करेंगे
आजाद समाज पार्टी के संस्थापक सदस्य सुबोध कुमार ने कहा कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महानगर अध्यक्ष मनोज कुमार और जिला अध्यक्ष पल्लवित दीपक जी ने भी बहुत मेहनत की है और हमारे बहुत से साथियों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया है
धर्मपुर विधानसभा प्रभारी योगेंद्र सिंह चौहान ने प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष को आश्वासन दिया कि हम देहरादून की धर्मपुर विधानसभा को आजाद समाज पार्टी की झोली में डालने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं और हमें उम्मीद है कि हम इस विधानसभा को आजाद समाज पार्टी की झोली में डालकर ही दम लेंगे
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौजूद रहे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य महक सिंह जी प्रदेश सहपरवारी सत्येंद्र अशोक जी गढ़वाल मंडल प्रभारी हाजी नौशाद जी प्रदेश सचिव दिलीप बर्मन जी स्टूडेंट यूनियन प्रदेश अध्यक्ष वसीम जी प्रदेश सचिव प्रीतम कुलवंशी जी उत्तराखंड संरक्षक कल भारती जी पूर्व जज प्रदेश उपाध्यक्ष रामू राजोरिया जी प्रदेश संयोजक महिला मोर्चा काजल सहगल अस्प नेट सुशील सैनी जिला महासचिव सनी थापा महानगर के महानगर उपाध्यक्ष अरविंद कुमार बाढ़ अध्यक्ष बिट्टू कुमार दीपनगर अंबेडकर समिति के अध्यक्ष डॉक्टर प्रेम सिंह जी विकास नगर से एडवोकेट सतीश जी विधानसभा अध्यक्ष संजय जी सहसपुर विधानसभा अध्यक्ष विशाल जी देहरादून जिला महासचिव डॉक्टर शानू जी बिलकिस बानों जी आदि सैकड़ो लोग शामिल रहे।
