घंटाघर -प्रेमनगर रूट में दस नये मैजिक और दौर गे

देहरादून,7(फरवरी )2025!घंटाघर -प्रेमनगर रूट में 10 नये मैजिक चलेंगे मैजिक चलने से इस रूट पर चलने वाले यात्रियों को इससे आवा जाही की सुविधा मिलेंगी वहीं रायपुर से झाझरा रूट पर सिटी बस के परमिट ओपन है घंटाघर प्रेमनगर रूट पर यात्रियों का काफ़ी दवाब रहता है इस रूट पर अभी करीब 50 मैजिक चल रहें है इसके साथ ही कुछ विक्रम भी चलते है अब इस रूट पर दस नये मैजिक चलाने की तैयारी है मैजिक के परमिट के लिए रायपुर झाझरा रूट पर अस्थाई परमिट पर नगर बस चलाने वाले मालिकों ने आवेदन किया है जिन्हे घंटाघर से प्रेमनगर तक के लिए परमिट दिए जा रहें है वहीं रायपुर झाझरा रूट पर अभी भी नगर बस सिटी बस के परमिट ओपन खुले हुए है इस रूट पर 17 बसें चलती है लेकिन तीन साल पूर्व न्यायालय ने इस रूट को अवैध घोषित कर सिटी बस के परमिट रद करने के आदेश दिये थे जिससे इस रूट पर चलने वाले यात्रियों को परेशानी हो रही थी इसके बाद संभागीय परिवहन प्रधिकरण ने इस रूट का दुबारा सर्वे कर इसे शासन से अधिसूचित करवाया नवम्बर में हुई आर टी ए की बैठक में यहाँ सिटी बस सेवा को परमिट देने का फैसला लिया गया आर टी ओ सुनील शर्मा ने बताया की इस रूट पर सिटी बस के परमिट अभी ओपन है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *