नई दिल्ली!7(फरवरी )2025, सोने की कीमतों में वृद्धि का रिकॉर्ड निरंतर जारी है गुरुवार को दिल्ली के सराफा बाजार में 99.9%शुद्धता वाले सोने के दाम 270 रुपए उछल कर 86,070 रुपए प्रति 10 ग्राम के सर्व कालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया सोने ने पहली बार 86हजार रुपए के स्तर को पार किया कारोबारियों के अनुसार लगातार खरीददारी, रुपए की कमजोरी और शेयर बाजार में नुकसान ने सोने के दामों में वृद्धि को बल मिला जबकि चांदी 96,500 रुपए प्रति किलो में स्थिर रही
