नागरिक सुरक्षा संगठन (सिविल डिफेन्स )के द्वारा नारी शिल्प मंदिर स्कूल में आयोजित पांच दिवसीय शिविर कैंप का हुआ समापन, कैंप में छात्राओं व वार्डन ने जों सीखा चाहें अग्नि सुरक्षा हों, या घायलों की प्राथमिक चिकित्सा हों, या सायरन ड्यूटी हों या सी पी आर की विद्या को सीख कर उसका लाभ समाज तक अवश्य पहुंचेगा ——एस के साहू, उपनियंत्रक, नागरिक सुरक्षा संगठन, देहरादून

feb report

उत्तराखंड (देहरादून ),26(जुलाई ),2025 को नारी शिल्प मंदिर स्कूल में आयोजित नागरिक सुरक्षा विभाग (सिविल डिफेन्स ) के पांच दिवसीय कैंप का आज समापन हों गया इस अवसर पर छात्राओं की परीक्षा आयोजित कर उन्हें सिविल वोलिंटियर के प्रमाण पत्र वितरित किए गए परीक्षा में नागरिक संगठन (सिविल डिफेन्स ) द्वारा पिछले लगातार पांच दिनों से छात्राओं व वार्डन को प्राथमिक चिकित्सा, हवाई हमलों से बचाव, अग्नि सुरक्षा, सी पी आर की जानकारी दी गई थी उससे जुड़े सवालों को उत्तरीत कर छात्राओं की परीक्षा लेकर उन्हें प्रमाण पत्र का वितरण किया गया ये कैंप लगातार नागरिक सुरक्षा विभाग के उपनियंत्रक एस के साहू के मार्गदर्शन और उनके सयोजन से चल रहा था उन्होंने आशा जताई कि इस प्रशिक्षण शिविर का लाभ अवश्य रूप से राष्ट्र, समाज के कार्य में आएगा उन्होंने न केवल छात्राओं को अपितु वार्डन को शुभकामनाये देते हुए कहाँ कि आपदा कभी भी घटित हों सकती है अगर हम जागरूक और शिक्षित होंगे तों इसका लाभ राष्ट्र और समाज को पंहुचा सकते है उन्होंने कहाँ कि ऐसे कैंप से छात्राओं में देश भक्ति के साथ साथ समाजसेवा की भावना भी उत्तपन होती है उन्होंने कहाँ कि कैंप से प्राप्त शिक्षा से हम कभी भी किसी को राहत पंहुचा सकते है इस अवसर पर ममता नागर, आभा शर्मा, नीरज उनियाल,राहुल सोनकर, अमित वर्मा, तनु शर्मा, कुलदीप सिंह, चन्दर मोहन अरोड़ा, डॉ अमजद अली, राकेश शर्मा,सुमन और विद्यालय की प्रधानाचार्य मोना बाली और शिक्षिकाये व छात्राओं मौजूद थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *