उत्तराखंड समाजिक सम्मान सेवा ट्रस्ट के सहयोग से श्री गुरु राम राय पीजी कॉलेज द्वारा विकसित भारत 2047 विषय पर आगामी 12अगस्त 2025, को भाषण प्रतियोगिता का आयोजन करेगा।

 

 

 

 

 

 

उत्तराखंड :देहरादून,26(जुलाई ), 2025, (शनिवार )! 12 अगस्त 2025, मंगलवार को श्री गुरु राम राय पीजी कॉलेज, पथरी बाग, देहरादून में एक विशेष भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता “विकसित भारत 2047” विषय पर आधारित होगी, जो भारत के 100वें स्वतंत्रता दिवस के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवा पीढ़ी को देश के विकास और भविष्य की दिशा में उनके विचार प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित करना है।

 

इस प्रतियोगिता में 16 से 25 वर्ष के युवा भाग ले सकते हैं और वे हिंदी या अंग्रेजी में भाषण दे सकते हैं। प्रतियोगिता की शुरुआत सुबह 11:00 बजे होगी और यह कॉलेज के पारंपरिक एवं प्रेरणादायक माहौल में आयोजित की जाएगी।

 

प्रतियोगिता के प्रमुख आकर्षण

 

पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को नकद पुरस्कार और ट्रॉफियाँ मिलेंगी।

सभी भागीदारों को प्रमाणपत्र, मोमेंटो और रिफ्रेशमेंट प्रदान किए जाएंगे।

 

पंजीकरण शुल्क : ₹199

पंजीकरण की अंतिम तिथि : 05 अगस्त 2025

 

पंजीकरण के लिए संपर्क करें

वेबसाइट : uksaamaajiksammansewatrust.in

 

फोन नंबर : +91 93686 97836,

 

आइए, हम सभी मिलकर भारत को 2047 तक विकसित और समृद्ध बनाने की दिशा में अपने विचारों का योगदान दें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *