भारत स्वच्छता मिशन के ब्रांड एंबेसेडर ने देहरादून के मेयर के साथ संवाद बैठक करी, जिसमें पूर्व पार्षद व ब्रांड एंबेसेडर देवेंद्र पाल मोंटी ने संडे मार्किट में प्लास्टिक के इस्तेमाल पर प्रतिबंध व मानसून में जल भराव कों लेकर उसकी निकासी हेतु सुझाव दिए

  1. उत्तराखंड :(देहरादून ),5, (जुलाई ) भारत स्वच्छता मिशन के ब्रांड एंबेसेडर ने माननीय मेयर श्री सौरभ थपलियाल जी के साथ एक बैठक करी जिसमें जिसमें पूर्व पार्षद व ब्रांड एंबेसेडर देवेन्द्र पाल सिंह मोंटी ने कहा कि संडे मार्केट में प्लास्टिक के इस्तमाल पर प्रतिबंध लगाया जाए, मानसून में जल भराव को लेकर उसकी निकासी हेतु सुझाव दिए व वेस्ट टू वेल्थ की पांच गाड़ियां शहर के लिए उपलब्ध करवाने के लिए आग्रह किया जिसकी अभी एक गाड़ी चल रही है जिसके द्वारा हर माह 3000 किलो रिसाइकल किया जाने वाला कूड़ा लिया जा रहा है साथ ही कूड़ा उठाने वाली सभी गाड़ियों के साथ गिले सूखे कूड़े के निस्तारण हेतु स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को जागरूकता हेतु भेजने का अनुरोध किया है माननीय मेयर श्री सौरभ थपलियाल जी ने अतिशीघ्र महिला समूहों की कार्यशाला के लिए बोल दिया है

इस बैठक में देवेन्द्र पाल सिंह मोंटी, डॉ संजय जी राकेश डंगवाल जी, नवीन सदाना जी, प्रणव गोयल जी, विनोद जोशी एम आर ग्रोवर जी आदि ने बैठक में प्रतिभाग किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *