उत्तराखंड :(देहरादून ),13(जून ),2025, (शुक्रवार )! नव पर्वतीय विकास संस्था द्वारा मेरा घर मेरी दुनिया अभियान के अंतर्गत मुख्यमंत्री उत्तराखंड के आवास का घेराव 14 जून 2025, शनिवार (कल ) सुबह 10:00 बजे स्थान सालावला देहरादून में होंगा ये विरोध एलिवेटेड रोड परियोजना में आ रही मलीन बस्तियों कों तोड़े जाने के विरोध में है ये जानकारी विनोद कुमार एडवोकेट, अध्यक्ष नव पर्वतीय विकास संस्था के द्वारा दी गईं उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे और निश्चित ही ये रैली और घेराव का कार्यक्रम ऐतिहासिक रहेंगा जिसमें अधिक से अधिक जन सहभागिता रहेंगी उन्होंने कहा कि आम आदमी के मौलिक अधिकारों कों रोँधने नहीं दिया जाएगा कोई भी सरकार जन सरोकारों से बड़ी नहीं कल मुख्यमंत्री आवास के घेराव का कार्यक्रम ऐतिहासिक होंगा जिसमें जनता आपनी आवाज मजबूती से रखेगी और तत्काल इस परियोजना कों बंद करने और जन हित कों प्राथमिकता से रखने की बात कों प्रमुखता से रखेगी इस अवसर पर हरीश सिसोदिया,ने कहा कि कल कि रैली और घेराव कार्यक्रम से सीधा संदेश जाएगा कि जनता अपने हितों नागरिक अधिकारों, मौलिक अधिकारों की रक्षा हेतु चुप नहीं रहेंगी और राज्य सरकार कों जन हित कों सर्वोपरि रखना ही होंगा इस अवसर पर सतीश आजाद,मधु गहलोत, विपिन गुप्ता, अभिषेक,इंतजार मालिक राव रहीम अली कल्पना ढीगिया आदि मौजूद थे
