उत्तराखंड :(देहरादून ),13(जून ),2025(शुक्रवार )!मित्रा फाउंडेशन सोसाइटी (पंजीकृत) द्वारा एक भव्य महा-स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में आपको कई महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ और सुविधाएँ मिलेंगी:
* रक्तदान शिविर 🩸: रक्तदान कर आप किसी का जीवन बचाने में मदद कर सकते हैं।
* निशुल्क स्वास्थ्य जाँच 🚑: अनुभवी डॉक्टरों की टीम द्वारा आपकी निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच की जाएगी और उचित सलाह प्रदान की जाएगी।
* दिव्यांगों के लिए पंजीकरण कैंप ♿: दिव्यांगजनों के आगामी लाभों हेतु पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध होगी।
* आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे 🥼: आयुष्मान भारत योजना के तहत योग्य लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे।
* विशेष सुविधा: 70 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों के लिए केवल आधार कार्ड अनिवार्य है।
दिनांक: 15 जून 2025, रविवार
समय: प्रातः 10:30 बजे से।
स्थान: श्री गुरु नानक निवास वेडिंग पॉइंट, सुभाष रोड, देहरादून
इस शिविर में मैक्स हॉस्पिटल, अपोलो हॉस्पिटल और ग्राफिक एरा हॉस्पिटल का विशेष सहयोग प्राप्त है। विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम मौके पर उपस्थित रहेगी जो नागरिकों की, सस्वास्थ्य जाँच करेगी और उन्हें बहुमूल्य स्वास्थ्य सलाह देगी।
निवेदक व संयोजक:
श्रीमती ऋतु मित्रा (अध्यक्षा)
मित्रा फाउंडेशन सोसाइटी
“सेवा ही संकल्प”
संपर्क: 8979644441
