आयोजन
देहरादून, 29 मई 2025:
गर्मियों की तीव्र गर्मी को देखते हुए मित्रा फाउंडेशन, देहरादून द्वारा आज घंटाघर क्षेत्र में छबील वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य राहगीरों एवं आम जनमानस को शीतल जल एवं शरबत वितरित कर राहत प्रदान करना था।
यह सेवा कार्यक्रम गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी पर्व के अवसर पर आयोजित किया गया, जिसमें समाजसेवा की भावना से ओतप्रोत सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम की विशिष्टता यह रही कि इसमें अनेक जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
मुख्य अतिथियों में शामिल रहे:
विधायक खजान दास (राजपुर रोड विधानसभा)
पूर्व मेयर श्री सुनील उनियाल गामा
राज्य मंत्री श्री विनोद उनियाल
राज्य मंत्री श्री श्याम अग्रवाल
मित्रा फाउंडेशन की संस्थापक कार्यक्रम की संयोजक श्रीमती ऋतु मित्रा ने बताया,
> “गर्मी में राह चलते लोगों को ठंडा जल और शरबत पिलाना हमारे लिए सेवा का कार्य है। यह न केवल एक परंपरा है, बल्कि मानवीय करुणा का प्रतीक भी है। हमारे स्वयंसेवकों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और सैकड़ों लोगों को लाभ पहुंचाया।”
कार्यक्रम के सफल आयोजन में अनेक गणमान्य नागरिकों और संगठनों का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।
इनमें प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
स. गुलज़ार सिंह जी – सचिव, सिंह सभा गुरुद्वारा, आढ़त बाज़ार
स. बलबीर सिंह साहनी – अध्यक्ष, गुरुद्वारा रेसकोर्स
स. अमरजीत सिंह – अध्यक्ष, गुरुद्वारा मच्छी बाज़ार
स. गुजिंदर सिंह आनन्द – अध्यक्ष, धामावाला बाज़ार
श्री रौनक कोहली
श्री परमजीत सिंह
श्री खुशबीर सिंह
श्री गगनदीप सिंह
श्री दिलबाग सिंह – सचिव, फोटोग्राफर एसोसिएशन
श्री अमनदीप सिंह पप्पलू
श्री सतीश बलोदी जी
श्री गुरप्रीत जोली
श्री पवनदीप सिंह एप्पल
श्री देवेन्द्र पाल सिंह मोंटी
पंकज शर्मा
अंकुर जैन
कार्यक्रम में सहयोग देने वाले सभी स्वयंसेवकों, स्थानीय नागरिकों और अतिथियों का मित्रा फाउंडेशन की ओर से हृदयपूर्वक आभार व्यक्त किया गया।