उत्तराखंड में बीजेपी में जल्द शुरू हो सकती है नये अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया

उत्तराखंड :(देहरादून ),22(मई ),2025, (वीरवार )! बीजेपी में नये प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया जल्द ही शुरू हो सकती है प्रदेश चुनाव पअधिकारी खजान दास ने 15 जून तक प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होने के संकेत दिए है पहलगाम में आंतकी हमलें और ऑपरेशन सिंदूर के चलते बीजेपी में प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पायी थी हालांकि पहले यहीं माना जा रहा था कि प्रदेश संगठन कों 30 अप्रैल तक नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा अब जबकि भारत पाक सीमा पर तनाव में कमी आई है और हालात भी सामान्य होते दिखाई दे रहें है तों बीजेपी आपनी सांगठनिक गतिविधियों में जुट गईं है बीजेपी के प्रदेश चुनाव अधिकारी खजान दास का कहना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव से पूर्व राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष चुनें जाने है प्रदेश में ये प्रक्रिया 15जून तक कभी भी शुरू हो सकती है केंद्रीय नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव कराने के लिए कभी भी पर्यावेंक्षकों की घोषणा कर सकता है पर्यावेंक्षकों की तैनाती के साथ ही चुनावी प्रक्रिया आरम्भ हो जाएंगी अभी प्रदेश संगठन की कमान राज्य सभा सांसद महेंद्र भट्ट के हाथों में है प्रदेश अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया शुरू होने से पहले उन्हें ही इस पद का मजबूत दावेदार माना गया बदली परिस्थितियों में दावेदारों के रूप में अन्य नाम भी सामने आ सकते है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *