तैयारी : दून अस्पताल में शनिवार से पुनः शुरू हो जायेंगे सी टी स्केन, मरीजों को मिलेंगी राहत

उत्तराखंड :(देहरादून ),9(मई ),2025, (शुक्रवार )! दून मेडिकल कॉलेज चिकत्सालय में शनिवार से पुनः सी टी स्केन जांच की सुविधा शुरू हो जाएंगी मशीन की एक्स -रे ट्यूब खराब हो जाने के कारण जांच कई दिनों से थप पड़ी थी अब नई एक्स रे ट्यूब आ गईं है और इंजिनियर ने मशीन पर कार्य शुरू कर दिया है दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में न केवल शहर, बल्कि पर्वतीय क्षेत्रों, दूरस्थ क्षेत्र से भी मरीज उपचार हेतु आते है हर दिन दो हजार से ढ़ाई हजार के बीच ओ पी डी यहाँ रहती है मरीजों का दवाब यहाँ जांच पर भी असर दिखता है हर दिन बड़ी संख्या में सी टी स्केन भी अस्पताल में होते है परन्तु मशीन खराब हो जाने के कारण मरीजों को अशुविधा का सामना करना पड़ रहा था उन्हें जिला चिकित्सालय में भेजा जा रहा था पर अब उन्हें जल्द राहत मिल जाएंगी चिकित्सा अधीक्षक डॉ आर एस बिष्ट ने बताया कि शनिवार तक सी टी स्केन की जांच शुरू कर दी जाएंगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *