नौकरी के बदलें जमीन घोटाले में राष्ट्रपति ने लालू यादव के खिलाफ अभियोग (मुकदमा ) चलाने की दी स्वीकृति

नई दिल्ली :9(मई ),2025, (शुक्रवार )! नौकरी के बदलें जमीन (भूमि ) घोटाले के मामले में राष्ट्रीय जनता दल (रा ज द ) प्रमुख लालू प्रसाद यादव (76) की मुश्किले बड़ जाएंगी राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने पूर्व में रेल मंत्री लालू यादव के खिलाफ अभियोग (मुकदमा ) चलाने की स्वीकृति दें दी है प्रवतन निर्देशालय (ई डी ) नौकरी के बदले जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्डरिंग मामले की जांच कर रही है सूत्रों ने बताया कि राष्ट्र पति मुर्मू ने सी आर पी सी की धारा 197(1) और बी एन एस एस की धारा 218 के तहत अनिवार्य अनुमति स्वीकृति प्रदान की है ई डी ने पिछले वर्ष अगस्त में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू, उनके पुत्र व पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ मनी लॉन्डरिंग मामले में आरोप पत्र दायर किया गया था इससे पूर्व, जनवरी 2024 में ई डी ने पहली चार्ज सीट दाखिल की थी, जिसमें लालू की पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, उनकी सांसद पुत्री मीसा भारती, एक अन्य पुत्री हेमा यादव और लालू परिवार के सहयोगी अमित कात्याल के इलावा दो संबंधित कंपनीयों एके इफोंसिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड और एबी एक्सपोर्टस प्राइवेट लिमिटेड को आरोपी बनाया गया था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *