नई दिल्ली,18(अप्रैल ),2025, (शुक्रवार )! शीर्ष कोर्ट खेल संघो के मामलों की जाँच हेतु जांच आयोग गठित कर सकती है कोर्ट ने कहा, खेल संघो में खेल गतिविधियों को छोड़, बाकि सब कुछ हो रहा है न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्याखेलयमूर्ति कोटिश्वर सिंह की पीठ ने दो कबड्डी खिलाड़ियों की याचिका पर सुनवाई के दौरान ये टिप्पणी की खिलाड़ियों ने भारतीय एमेच्योर कबड्डी महासंघ और इंटरनेशनल कबड्डी फेडरेसन के खिलाफ सी बी आई जांच की मांग को लेकर राय माँगी थी याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने कहा कि कबड्डी संघो के मामले की जांच के लिए हम जांच आयोग नियुक्त करने के पक्ष में है क्योंकि इन खेल संघो में खेल के अलावा बाकि सब कुछ हो रहा है केंद्र की तरफ से सॉलिसिटर जनरल के एम नटराज ने आपनी दलीले रखी अदालत ने खिलाड़ियों के साथ पूर्व खिलाड़ियों को भी खेल संघो के कार्यों को लेकर सलाह देने को मंजूरी दें दी मामले में अगली सुनवाई चार सप्ताह के बाद होंगीं
