उत्तराखंड :देहरादून,18(अप्रैल )2025, (शुक्रवार )! उत्तराखंड में शुक्रवार से मौसम एक बार फिर बदलेगा मौसम विभाग ने प्रदेश में 18से 20अप्रैल तक बारिश और अंधड़ को लेकर चेतावनी जारी की है सभी जिलों के प्रशासन को सतर्क रहने को कहा गया है कई जगह हल्की से माध्यम और कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है पहाड़ी क्षेत्रों में ज्यादा वर्षा का अनुमान है मौसम विभाग के पूर्वांनुमान के बाद आपदा प्रबंधन विभाग ने भी अलर्ट जारी कर दिया है मौसम विभाग के निर्देशक डॉ विक्रम सिंह ने गुरुवार को बताया कि पश्चिमी वीक्षोंभ के सक्रिय होने से उत्तराखंड के मौसम में बदलाव नजर आयेगा शुक्रवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून, व पौड़ी जिलों में हल्की बारिश हो सकती है यहाँ बिजली चमकने के साथ तेज हवाएं चलने की पूर्ण आशंका है इसके मद्देनज़र येलो अलर्ट जारी किया गया है 19अप्रैल के लिए ऑरेरंज अलर्ट है हरिद्वार, देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत व यू एस नगर में 70किमी /घंटा की रफ़्तार से अंधड़ चल सकती है 20अप्रैल के लिए येलो अलर्ट है व प्रदेश भर में हल्की बारिश के साथ 40किमी /घंटा की गति से हवाएं चलने की पूर्ण सम्भवना है
