देहरादून,14(अप्रैल ),2025, (सोमवार )!जिस प्रकार से उत्तराखंड मे बिजली पानी की दरों मे जल्दी जल्दी वृद्धि करके उपभोक्ताओं को झटके पर झटके दिए जा रहे हैं उससे से यही लगता है कि यह अब ऊर्जा प्रदेश नही बल्कि प्राकृतिक झटकों की ही तरह कृत्रिम झटका प्रदेश बनता जा रहा है। जिस विभाग को जितना मौका मिल रहा उपभोक्ता का शोषण करने मे कसर नाहित छोड़ रहा।चार दिन बाद ही ऐसी क्या आफत आ गई जो पुनः बिजली दरों मे वृद्धि, कोई योजना नही सब मनमानी,उपभोक्ताओं को मजबूर किया जा रहा है विरोध मे सड़कों पर उतरने के लिए।बिजली नियामक आयोग हो या अन्य कोई यह सब सफेद हाथी ही सिद्ध हो रहे।
यश वीर आर्य
संयोजक
जागरूक बनो आवाज उठाओ
