उत्तराखंड :देहरादून,14(अप्रैल )2025, (सोमवार )! उत्तराखंड के राज्य्पाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवा निर्वत )ने भारत रत्न डॉ भीम राव अम्बेडकर की जयंती पर प्रदेश वासियों को शुभ कामनाये दी उन्होंने कहा कि बाबा साहेब समाजिक न्याय, समता और मानवाधिकारों के पुरोधा थे उनका पूरा जीवन वंचित, दलित और शोषित वर्गों के उत्थान को समर्पित रहा उन्होंने कहा कि डॉ अम्बेडकर के विचार और उनका जीवन दर्शन आज भी हमें एक समरस, समतामूलक और न्याय पूर्ण समाज की दिशा में आगे बड़ ने की प्रेरणा देता है भारतीय संविधान के निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान के लिए देश सदैव उनका ऋणी रहेगा
