निजि विद्यालयों की मनमानी की शिकायत कों टोल फ्री नंबर 18001804275 किया जारी

निजि विद्यालयों की मनमानी की शिकायत कों टोल फ्री नंबर 18001804275किया जारी

(नये सत्र में निजि विद्यालयों की मनमानी कों लेकर, जनता के आक्रोश कों देखते हुए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने जारी किया टोल फ्री नंबर )

उत्तराखंड :(देहरादून,),3(अप्रैल ),2025, (वीरवार )! माध्यमिक शिक्षा विभाग ने निजि विद्यालयों से संबंधित विभिन्न शिकायतों के निपटान हेतु टोल फ्री नंबर 18001804275जारी कर दिया है इस नंबर पर अभिभावक प्रत्येक कार्य दिवस में सुबह 9:00 से सायकाल तक कॉल कर आपनी समस्याएं एवं शिकायतें दर्ज करा सकते है शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने शिक्षा निर्देशालय में आयोजित कार्यक्रम में नंबर जारी करते हुए कहा कि इस पर आने वाली शिकायतों पर विभागीय कार्यवाही की जाएंगी शिक्षा मंत्री ने टोल फ्री के साथ ही विभागीय वेबसाइट स्कूलएजुकेशन. यू के. जी ओवी. इन का भी विधिवत उद्घाटन किया उन्होंने कहा, प्रदेश भर से अभिभावकों कों निजि स्कूलों के शुल्क वृद्धि, स्कूल ड्रेस एवं महंगी किताबें थोपे जाने की विभाग कों लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थी जिसको देखते हुए विभाग ने टोल फ्री नंबर जारी किया है वहीं निर्देशालय स्तर से सक्षम अधिकारी दर्ज शिकायतों का हर दिन मूल्यांकन कर सम्बंधित जिले के अधिकारीप्राप्त शिकायत का निराकरण करते हुए निर्देशालय कों रिपोर्ट देंगे इसके आलावा विभाग की नई वेबसाइट का शुभारम्भ किया गया वेबसाइट की विशेषता ये है कि ये हिंदी व अंग्रेजी दोनों ही भाषाओं में उपलब्ध हैइसकी जानकारी कोई भी व्यक्ति एक क्लिक में हासिल कर सकता है खैर ये तों भविष्य के गर्त में छिपा है कि अभिभावकों का उत्पीड़न जो फीस वृद्धि, स्कूल ड्रेस, व किताबें थोपे जाने परकोई कार्यवाही होती है या फिर टोल फ्री के नाम पर रस्म अदायगी?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *