उत्तराखंड : (देहरादून ),25(मार्च ),2025, (मंगलवार )! दिल्ली तक पद यात्रा और जंतर मंतर में प्रदर्शन करने के बाद अब राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली सयुंक्त मोर्चा एक अप्रैल कों काला दिवस के रूप में मनाएगा नई पेंशन योजना व एकीकृत पेंशन योजना (यूपी सी एस ) के विरोध में मोर्चा एक अप्रैल कों शाम कों एक घंटे घर की लाइट भी बंद रखेंगे पद यात्रा से लौटने के बाद प्रांतीय पदाधिकारियों ने कचहरी परिसर स्थित शहीद स्मारक पर शहीदों कों श्रद्धांजलि अर्पित की इस दौरान वर्चुअल बैठक में प्रदेश प्रभारी विक्रम सिंह रावत ने कहा की सरकार लगातार कर्मचारियों की उपेक्षा कर रही है नई पेंशन योजना कों बंद करने के बजाए यूपी एस कों लाकर सरकार कार्मिकों कों धोखा दे रही है प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मनोज अवस्थी ने कहा कर्मचारी अब आर पार की लड़ाई के लिए आपने अधिकारों की रक्षा के लिए एक जुट हो रहें है सभी कर्मचारी आपने कार्यलयों में यूपी एस के खिलाफ काला फीता बाँध कर विरोध दर्ज करेंगे बैठक में सोहन सिंह रावत, मुकेश बहुगुणा, लक्समण सजवाण, माखन लाल शाह, आशुतोष सेमवाल, अरविन्द चौहान, नरेंद्र पटवाल, विनोद चौहान, राकेश भट्ट, आशीष आदि मौजूद रहें
