सांसदों की बले बले, सांसदों कों मिलने वाले वेतन और भत्तो में 24% वृद्धि, पेंशन भी बड़ी

नई दिल्ली :25(मार्च ),2025, (मंगलवार )! सरकार ने सांसदों के वेतन और भत्तो में 24 फीसदी की वृद्धि कर दी है, अब सांसदों कों एक लाख के स्थान पर 1.24 लाख वेतन,70 हजार के स्थान पर 87 हजार रुपए संसदीय भते मिलेंगे, वृद्धि का लाभ पूर्व सांसदों कों भी प्राप्त होंगा इन्हे 25 हजार रुपए के स्थान पर अब 31 हजार रुपए प्रतिमाह पेंशन मिलेंगी सरकार की और से जारी अधिसूचना के मुताबिक सांसदों और पूर्व सांसदों कों बड़े हुए वेतन भते का लाभ एक अप्रैल 2023 से प्राप्त होंगा वेतन भतो में वृद्धि का आधार लागत मुद्रास्फीति कों बनाया गया है नियमानुसार वृद्धि हर पाँच वर्ष में करना अनिवार्य है इससे पूर्व वेतन भते अप्रैल 2018 में बड़े थे इस लिहाज से ये वृद्धि अप्रैल 2023 कों ही हो जानी चाहिए थी यहीं कारण है कि वेतन भते कों अप्रैल 2023 से लागू कर प्रभावी बनाया गया है

वहीँ सांसदों के कार्यलय खर्च में भी हुई वृद्धि

इस वृद्धि में सांसदों के दैनिक भत्तो और कार्यलय खर्च कों भी स्थान दिया गया है सांसदों कों अब 2हजार की जगह 2,500 रुपए दैनिक भता मिलेगा कंप्यूटर का ज्ञान रखने वाले सहायक कों 40 हजार के स्थान पर 50 हजार रुपए प्रतिमाह और स्टेशनरी हेतु 20 हजार की जगह  25 हजार रुपए प्रतिमाह मिलेंगे पाँच वर्ष या एक कार्यकाल से अधिक की सेवा के लिए प्रतिवर्ष अतिरिक्त पेंशन अब 2हजार के स्थान पर 2,500 रुपए कर दी गईं है सांसद अब एक कार्यकाल में 80 हजार के स्थान पर एक लाख रुपए का टिकाऊ व 20 हजार के स्थान पर 25 हजार रुपए का साधारण फर्नीचर खरीद पाएंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *