देहरादून,1(मार्च )2025(शनिवार )! एक तरफ राज्य की धामी सरकार राज्य में भू अध्यादेश लाती है तो दूसरी तरफ राज्य की स्थिति अभी भी ज्यादा बदल नहीं पा रही है ज्यादा दूर क्यों जाना राज्य की अस्थाई राजधानी देहरादून के प्रेमनगर के स्मिथ नगर व आस पास के क्षेत्र में कृषि भूमि में भू माफ़ीया की नजर है कहीं बिना इजाजत दुग्ध डेरी तो कहीं बिना वैध तारीखे से कृषि भूमि पर प्लॉटिंग की जा रही है प्रेमनगर के कुछ समाज सेवी बताते है कि जनता दरबार में 17/2/2025 को शिकायत करने के बावजूद स्थिति नहीं बदली अभी भी बे खौफ हो कर भू माफ़ीया कृषि भूमि पर अवैध निर्माण कर कब्ज़ा कर रहा है और जिम्मेदार जे इ अभी तक निरक्षण ही नहीं कर पाई तो कार्यवाही तो रही दूर कि बात कल राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा भी राज्य के उन अधिकारीयों पर कार्यवाही कर उन्हें सेवा निर्वत करने कि बात कि जो आज कल आज कल में जनता को तरकाटे है एक तरफ राज्य सरकार कृषि भूमि को लूटने से बचाने के लिए अध्यादेश लाती है वहीँ जिम्मेदार अधिकारी शिकायत के बावजूद कार्यवाही करने को तैयार नहीं जब जे इ को निरक्षण तक करने की फुर्सत नहीं तो कार्यवाही तो दूर की बात कब जिम्मेदार आपनी जिम्मेदारी निभाएंगे या फिर प्रदेश की अमूल्य कृषि भूमि ऐसे ही लूट ती जाएंगी वहीँ जनता दरबार में भी शिकायत पर किसी तरह की कोई कार्यवाही ना होना भी समझ से पड़े है आखिर कब और कौन कार्यवाही करेगा फिलहाल ये सवाल फिजा में तैर रहा है
