उत्तराखंड, देहरादून, 06,सितंबर, 2026,कों देहरादून के एक होटल में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में आजाद समाज पार्टी काशीराम के राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य एडवोकेट जावेद खान, नवनियुक्त राष्ट्रीय प्रवक्ता नईम कुरैशी, आसपा नेता एडवोकेट जावेद अख्तर, धर्मपुर विधानसभा प्रत्याशी योगेंद्र चौहान आदि तमाम कार्यकर्ताओं ने पहुंच कर बधाई और शुभकामनाएं दी।
एडवोकेट जावेद खान ने कहा जिस तरह का माहौल देश में चल रहा है मुसलमानों दलित पिछड़े वर्ग और कमजोरों के हक हकूकों पर भाजपा सरकार जिस तरह से लगातार कुठाराघात कर रही है उससे मजबूती से लड़ने के लिए भाई नईम कुरैशी के इस फैसले का हम स्वागत करते हैं और बहुत-बहुत बधाई देते हैं।
नईम कुरैशी ने कहा जिस तरह से देश में दबे कुचले दलित पिछड़े और मुस्लिम के साथ और उनके मजहबी ईदारों के साथ जो गैर कानून तरीके से भाजपा सरकार रोज नए मसले पेश कर रही है उन सब चीजों को देखते हुए हमने फैसला किया कि हम संगठन के तौर पर एक दो प्रदेशों तक बांधे हुए थे अब हम आजाद समाज पार्टी के बैनर तले अपने और सर्व समाज के मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाएंगे और पार्टी को मजबूत बनाएंगे
