नई दिल्ली,12/1/2025, देश में हाई वे और एक्सप्रेस वे के बड़ ते नेटवर्क के साथ सड़क हादसों कि रफ़्तार भी निरंतर बड़ ती जा रही है प्रति वर्ष सड़क हादसों में होने वाली मौतों का ग्राफ बड़ ते देख सरकार अब सड़क सुरक्षा, जागरूकता और सख़्ती के नये नियम लागू करने जा रही है इसी प्रयास में सरकार सड़क हादसों में घायल होने वालों को समय से अस्पताल पहुंचाने वालों कि प्रोत्साहन राशि बड़ा कर 25000 हजार करने जा रही है इस समय प्रोत्साहन राशि मात्र 5000 हजार रुपए है इसके साथ ही कमिशन पर ऐसे जागरूक जनों को तैयार करने कि तैयारी है जो सड़क पर गलत तरीक़े से खड़े वाहनों कि जानकारी तुरंत यातायात पुलिस तक पंहुचायेंगे सड़क सुरक्षा पर शनिवार को नागपुर में आयोजित कार्यक्रम में अभिनेता अनुपम खेर के साथ बातचीत में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रीएवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि वर्तमान में हर दिन करीब 474 लोग आपनी जान सड़क हादसों में गवां रहें है उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 में सड़क हादसों में एक लाख 80हजार लोग काल का ग्रास बने इनमे से 66प्रतिशत लोगों कि उम्र 18 से 34 वर्ष थी केंद्रीय मंत्री ने बताया कि हम ऐसी व्यवस्था पर विचार कर रहें है कि यदि कोहि गलत ढंग से सड़क पर खड़े वाहन कि फोटो नंबर सहित भेजेगा और उस वाहन का चालान हो जायेगा चालान कि राशि का 10 प्रतिशत रुपया कमिसन के रूप में सूचना देने वाले व्यक्ति को मिलेगा
