उत्तराखंड, देहरादून, 2,अगस्त, 2026,राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ, केशव नगर शाखा का गुरु दक्षिणा का कार्यक्रम टैगोर विला के सदा शिव मंदिर में संपन्न हुआ, जिसमें स्वयं सेवकों द्वारा एकत्रिकरण करते हुए शाखा लगा कर गण गीत गा कर स्वयं सेवकों नें राष्ट्र भक्ति का संचार किया इसके उपरांत संघ के वरिष्ठ प्रचारकों नें बौद्धिक देते हुए बताया कि संघ का कार्य ईश्वरीय कार्य है और संघ लगातार 100 वर्षो से अनावरत कार्य कर रहा है उन्होंने कहां कि संघ स्वयं सेवक न केवल आपदाओ में राहत पहुंचाने का कार्य करते है अपितु राष्ट्र व समाज के लिए निरंतर कार्य करते है और हिन्दू समाज को संगठित कर रहे है उन्होंने कहां कि सभी स्वयं सेवक भगवा ध्वज को गुरु मान कर प्रणाम करते है और प्रतिवर्ष स्वयं सेवक भगवा ध्वज को गुरु मान कर राशि समर्पित कर गुरुदक्षिणा का कार्य करते है, ये गुरु दक्षिणा के कार्यक्रम गुरु पूर्णिमा के उपरांत किए जाते है, गुरुदक्षिणा से प्राप्त निधि का उपयोग संघ के राष्ट्र सेवा व समाज सेवा के पुनीत कार्यों में किया जाता है, वहीं संघ के 36अनुशंगिक संगठन भी है जो अपने अपने क्षेत्रों में सक्रिय रह कर राष्ट्र व समाज के प्रति अपने कर्त्यव्यों का पूर्णतः पालन कर रहे है इसके उपरांत स्वयं सेवकों द्वारा भगवा ध्वज को गुरु मान कर वंदन कर प्रणाम किया व समर्पण निधि समर्पित भाव से समर्पित की
इस अवसर पर केशव नगर शाखा के संघ के पदाधिकारी, महानगर प्रचारक, एवं सतीश कपूर, हरीश नारंग, चन्दर मोहन अरोरा राजू, अमित वर्मा, मंगू शाह, अरुण शाह, अशोक दोबरियाल, सौरव डोभाल, सतेंद्र भंडारी, कृष्ण लाल आहूजा, गौरव केसला, हरकीरत सिंह जसल्ल आदि मौजूद थे
