नई दिल्ली :1(जून ),2025, (रविवार )! पाकिस्तान से जारी तनाव व तनातनी के बीच सीमावर्ती राज्यों में एहतियातन चौकसी बरती जा रही है पड़ोसी देश के किसी दुस्साहस से निपटने के लिए जम्मू -कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, गुजरात, के साथ ही हरियाणा ओर केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में शनिवार कों मॉक ड्रिल हुई ऑपरेशन शील्ड के तहत हुए अभ्यास में हवाई हमलें का सायरन बजते ही कई जिलों में तुरंत ब्लैक आउट कर दिया गया मॉक ड्रिल शाम 5:00बजे से रात्रि 9:00बजे तक चली इसके तहत हवाई हमलों से बचने का अभ्यास किया गया सुरक्षा व आपातकालीन व्यवस्थाओ कों भी जाँचा ओर परखा गया रात के 8:00बजते ही हवाई हमलें का सायरन बजाया गया ओर बिजली (विद्युत )आपूर्ति कों गुल कर बंद कर दी गईं मॉक ड्रिल में महत्व पूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व घायलों कों अस्पताल लें जाने का अभ्यास किया गया इससे पूर्व में 7मई कों देश के 244जिलों में मॉक ड्रिल आयोजित हुई थी
