सुभारती अस्पताल एवं मुमकिन है डेवलपमेंट फाउंडेशन द्वारा ओएनजी सी कों साथ लेकर शेरपुर गांव में किया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

 

 

उत्तराखंड :(देहरादून ),31(मई ),2025, (शनिवार )!झाझरा स्थित गौतम बुद्ध चिकित्सा महाविद्यालय एवं सम्बद्ध डॉ० के०के०बी०एम० सुभारती अस्पताल, देहरादून द्वारा आज शेरपुर गांव में एक विशेष निःशुल्क स्वास्थ्य एवं सिकल सेल एनीमिया जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर ओएनजीसी तेल भवन के सीएसआर मद के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसमें 160 से अधिक ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

 

इस शिविर में सुभारती अस्पताल की विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कीं। डॉ० वीरेन्द्र दत्त सेमवाल – वरिष्ठ सामान्य चिकित्सक और डॉ. कांता कुमार – वरिष्ठ महिला चिकित्सक द्वारा ग्रामीणों का रूटीन चेकअप किया गया। ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. ईशान चौधरी – ने कान, नाक और गले संबंधी समस्याओं से ग्रसित मरीजों की जाँच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया।

. डॉ. ललित मोहन सुंद्रीयाल – वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ

द्वारा लोगों की नेत्र जांच की गई, जबकि डॉ. संघमित्रा जसवाल – वरिष्ठ डेंटल सर्जन ने दांतों से जुड़ी समस्याओं की जांच कर उचित सुझाव दिए। शिविर के दौरान दांत दर्द की समस्या प्रमुख रूप से सामने आई।

 

गर्मी और तेज धूप से उत्पन्न होने वाली समस्याओं की रोकथाम के लिए . डॉ. अम्बर करवाल एवं डॉ ऋषभ– त्वचा रोग विशेषज्ञ ने ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ जल पीने, अत्यधिक शारीरिक श्रम से बचने, व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने एवं धूप में बाहर न निकलने जैसी महत्वपूर्ण सलाह दी।

 

इस शिविर की सफलता में प्रचार एवं मार्केटिंग प्रमुख डॉ० प्रशान्त कुमार भटनागर – मुख्य वक्ताका विशेष मार्गदर्शन रहा। साथ ही मुमकिन है डेवलपमेंट फाउंडेशन की निदेशक प्रगति सडाना, नर्सिंग स्टाफ अमिता चमोली, फार्मासिस्ट अभिषेक, जन संपर्क अधिकारी जमाल मिर्जा तथा मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव गणेश डोभाल ने शिविर के संचालन में अहम भूमिका निभाई।

 

शिविर में ग्राम प्रधान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे और उन्होंने इस प्रयास की सराहना की। आयोजन मे सीनियर मार्केटिंग मैनेजर श्री मंदीप पाण्डेय भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

 

👨‍⚕️ उपस्थित विशेषज्ञ डॉक्टरों की सूची:

 

1. डॉ. प्रशांत कुमार भटनागर – मुख्य वक्ता

 

 

2. डॉ. वीरेन्द्र दत्त सेमवाल – वरिष्ठ सामान्य चिकित्सक

 

 

3. डॉ. ललित मोहन सुंद्रीयाल – वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ

 

 

4. डॉ. कांता कुमार – वरिष्ठ महिला चिकित्सक

 

 

5. डॉ. अम्बर करवाल – त्वचा रोग विशेषज्ञ

 

 

6. डॉ. संघमित्रा जसवाल – वरिष्ठ डेंटल सर्जन

 

 

7. डॉ. ईशान चौधरी – ENT विशेषज्ञ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *