चखुवाला के श्री शिव राम मंदिर में भागवत ज्ञान यज्ञ के 5वें दिन गूंजी कथा की महिमा, कहा – भागवत सुनने धरती पर आते हैं देवता —- आचार्य सुनील ममगाई
उत्तराखंड,देहरादून, 06,अक्टूबर,2026, मंगलवार,चखुवाला स्थित श्री शिव राम मंदिर में पितरों की मुक्ति हेतु चल रहे श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह के पांचवें दिन व्यास पीठ पर विराजमान पूज्य कथा व्यास आचार्य सुनील ममगाईं जी महाराज ने भागवत कथा की महिमा का अद्भुत वर्णन किया।
आचार्य श्री ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा केवल कथा नहीं, बल्कि साक्षात भगवान श्री कृष्ण का स्वरूप है। जिस घर में भागवत कथा होती है, वहां सभी तीर्थ वास करते हैं।
उन्होंने कहा कि भागवत कथा की महिमा इतनी अपरम्पार है कि स्वर्ग में रहने वाले देवता भी धरती पर मनुष्य रूप में आकर भागवत ज्ञान को श्रवण करने के लिए तरसते हैं। क्योंकि स्वर्ग में भोग है, मुक्ति नहीं और भागवत ही वह ग्रंथ है जो जीव को भवसागर से पार लगाकर मोक्ष प्रदान करता है।
कथा सुनने से पितरों की मुक्ति होती है और जीव के जन्म-जन्मांतर के पाप नष्ट हो जाते हैं। जो व्यक्ति सच्चे मन से भागवत श्रवण करता है, उसे भगवान के धाम की प्राप्ति होती है।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और भजन-कीर्तन के साथ कथा का रसपान किया।इस अवसर पर मंदिर समिति अध्यक्ष अरुण शाह, दीपा शाह, भागीरथ ध्यानी, सुरेंद्र बडोनी, मीना शर्मा, रवि शर्मा, कृष्ण गोपाल, मदन गोपाल, हरीश नारंग, सतीश कपूर, चन्दर मोहन अरोरा राजू, जगदीश पोखरियाल, अर्जुन सोनकर, (पार्षद), कैलाश अग्रवाल आदि मौजूद थें