चखुवाला के श्री शिव राम मंदिर में दूसरे दिन की भागवत कथा में पूज्य कथा व्यास आचार्य सुनील ममगाई से भागवत ज्ञान कथा सप्ताह में भक्त भक्ति से भाव विभोर हो गए

चखुवाला के श्री शिव राम मंदिर में दूसरे दिन की भागवत कथा में पूज्य कथा व्यास आचार्य सुनील ममगाई से भागवत ज्ञान कथा सप्ताह में भक्त भक्ति से भाव विभोर हो गए

उत्तराखंड, देहरादून, 03,अक्टूबर, 2026,देहरादून के बीचों बीच इस्तिथि चखुवाला के श्री शिव राम मंदिर में श्राद्द पक्ष में समस्त पितरों की मुक्ति हेतु भागवत कथा ज्ञान सप्ताह के दूसरे दिन भी भक्त भक्ति के रंग में नजर आए और पूरा वातावरण हरि भक्ति में लीन हो गया वहीं कथा व्यास आचार्य सुनील ममगाई ने कथा करते हुए कहाँ की कि 84 लाख योनिओं में मानव भटकता रहता है कभी कीट पतंगे तों कभी किस योनि में ये अच्छे कर्मों का प्रतिफल होता है कि मानव जीवन पता नहीं कितने अच्छे कर्मों के बाद प्राप्त होता है, परंतु ये विडंबना है कि मोह, माया में हम फसे रहते है और जीवन ऐसे ही व्यतीत हो जाता है अगर हम एक निश्चित समय हर कार्य की भांति भक्ति का समय बना लें तों न केवल हमारा उद्धार अपितु अन्य का भी उद्धार हो सकता है क्योंकि धर्म से जुड़ कर भक्ति से शक्ति प्राप्त होती है भक्ति से ज्ञान और ज्ञान से शील, संतोष प्राप्त होती है और सदगति प्राप्त होती है वहीं जहाँ धर्म होगा वहाँ कतई भी अधर्म नहीं होगा न केवल पितृ पक्ष में हमें श्राद्द, तर्पण कार्यों के साथ ही जहाँ भी भागवत कथा का आयोजन हो रहा हो वहां बैठ कर शांत भाव से भागवत कथा सुन कर पितरों की मुक्ति हेतु ईश्वर से भागवत कथा कों सुनने का प्रतिफल कुछ न कुछ पितरों कों भी मिलेगा वहीं आचार्य ममगाई ने कहाँ की कि ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए जिनसे हमारी आने वाली पीरियां भी धर्म के मर्म से परिचित हो उन्होंने कहाँ जहाँ भागवत कथा चलती है वहां ज्ञान की गंगा बहती है इस अवसर पर अरुण शाह, दीपा शाह, रवि शर्मा, मीना शर्मा,शशांक उनियाल, भागीरथ ध्यानी, सुरेंद्र बडोनी, सतीश कपूर, हरीश नारंग, अर्जुन सोनकर पार्षद, कैलाश अग्रवाल, गीता कपूर, संदीपा, चन्दर मोहन अरोरा राजू, आदि भक्त मौजूद रहें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *