उत्तराखंड, देहरादून, 23,सितंबर, 2026,कों प्रांतीय पंजाबी महासभा रजिस्टर्ड की एक आपात बैठक आज सदाशिव मंदिर टैगोर विला में आयोजित की गई जिसमें उत्तरांचल पंजाबी महासभा के पूर्व अध्यक्ष एवं किच्छा के माननीय विधायक श्री तिलकराज बेहड़ जी के साथ हुए दुर्व्यवहार की हम सब कड़े शब्दों में निंदा करते हैं।
*इस घटना को लेकर दोषियों पर कठोर कार्रवाई करने हेतु कल 24 सितंबर को दोपहर 12 बजे एक प्रतिनिधिमंडल माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी को संबोधित करते हुए एक ज्ञापन जिलाधिकारी/नगर मजिस्ट्रेट को सौंपेगा।*
बैठक में कहा गया कि
एक जनप्रतिनिधि,सम्मानित शख्सियत के साथ पुलिस की मौजूदगी में हुई मारपीट की घटना,दुर्भाग्यपूर्ण बेहद शर्मनाक है।
जब पुलिस जनप्रतिनिधि की ही सुरक्षा नहीं कर पा रही तो आम जनता अपने आप को कैसे सुरक्षित महसूस करेगी.
ये घटना सिर्फ राजनैतिक प्रतिद्वंदिता की नहीं लोकतन्त्र पर कुठाराघात भी है।
जनता के चुने हुए प्रतिनिधि ही जब सुरक्षित नहीं रहेंगे तो सोचिए आने वाले समय में प्रदेश की कानून व्यवस्था की क्या स्थिति होगी.
इस घटना की जितनी निंदा की जाए उतनी कम है।
पंजाबी समाज के सिरमौर श्री तिलक राज बेहड़ पर हुआ हमला लोकतंत्र पर हमले के साथ साथ पूरे पंजाबी समाज पर हमला है। जिसको पंजाबी समाज किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा।
हमारी सरकार से मांग है कि इस घटनाक्रम में जो भी लोग दोषी हैं उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करी जाए।
बैठक में श्री राकेश ओबेरॉय, श्री हरीश नारंग, श्री अनिल मारवाह, श्री लाल चंद शर्मा, श्री नीरज कोहली, श्री गोपाल पुरी ,श्री सुनील मेसोन, सo संतोख नागपाल, श्री आशीष नागरथ, स o मेजर सिंह,
श्री सतीश कपूर, श्री सुनील बांगा, श्री विजय कोहली, श्री नरेश चंडोक, श्री राजू गुलाटी, श्री जितेंद्र खरबंदा, सo रमेश सल, नवीन मेहंदीरत्ता, नवनीत ओबेरॉय, सo गुरजिंदर सिंह सo रविंद्र सिंह, स o कुलदीप सिंह ललकार, सo बलविंदर सिंह, सहित भारी संख्या में पंजाबी समाज से जुड़े हुए लोग उपस्थित रहे।
