नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत UPES में जागरूकता कार्यशाला 22 सितंबर को*

 

 

 

 

 

 

 

 

 ‘

उत्तराखंड, देहरादून, 21सितंबर, 2026‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत जिला प्रशासन देहरादून द्वारा 22 सितंबर 2026 को यूपीईएस (UPES) कैंपस, बिधौली प्रेमनगर में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से कार्यशाला आयोजित की जाएगी।

 

कार्यशाला में छात्र-छात्राओं को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे।

 

कार्यशाला का आयोजन 22 सितंबर को प्रातः 9:00 बजे यूपीईएस कैंपस, बिधौली प्रेमनगर में किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा युवाओं में नशे के विरुद्ध जागरूकता बढ़ाने तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण में युवा सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *